सुनील मिश्रा
हरिद्वार। इलाहाबाद बीजेपी सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी की पोती किया का अस्थि विसर्जन संस्कार आज शनिवार को पूरे मंत्रोच्चार विधि विधान के साथ हर की पेडी ब्रह्मकुंड पर किया गया। इस दौरान गंगा सभा एवं भाजपा, कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं ने हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा के अस्थि कलश पर अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किये। विदित हो कि इलाहाबाद की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी जो कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा उत्तराखंड की बहन भी है। उनकी पोती का हाल ही में कुछ दिन पूर्व घर पर ही पटाखा चलाते समय बुरी तरह से झुलस गई थी जिसके बाद तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। उसके अस्थि कलश को लेकर शोक संतप्त परिवार आज हरिद्वार हर की पेडी ब्रह्मकुंड पर पहुंचे। यहां इनके तीर्थ पुरोहित मायाराम जी के परिवार से राजू गढ़वाली के द्वारा अस्थि विसर्जन का संस्कार पूरे वैदिक विधि विधान के साथ पूर्ण कराया गया। इस मौके पर दिवंगत परिवार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा एवं किया के पिता और अन्य पारिवारिक जन उपस्थित रहे। इस दौरान दिवंगत आत्मा के अस्थि कलश पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, घाट सचिव वीरेंद्र कौशिक, देवेंद्र पटूबर, राजेश शिवपुरी, शैलेश मोहन, उज्जवल पंडित एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकांत वशिष्ठ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर संजय पालीवाल, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

More Stories
नगर विधायक मदन कौशिक पर भाजपा केंद्रीय हाईकमान का भरोसा बरकरार: बिहार चुनाव में सौंपी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी।
हर की पैड़ी पर लड़ने वाली महिलाओं का पुलिस ने किया चालान, दी सख्त हिदायत। देखें वीडियो
आश मौहम्मद हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा: प्रेमिका के मंगेतर ने अपने भाई के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम।