प्रवीण कुमार
हरिद्वार। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार के तत्वधान में नवनियुक्त मुख्यमंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए गंगा घाट पर हवन का आयोजन किया और माँ गंगा से मुख्यमंत्री की सामान्य ज्ञानवर्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा के प्रदेश में वर्तमान डबल इंजन अपनी पटरी से उतर चुका है और मुख्यमंत्री बेसिर पैर के बयानों की सिटीयों पर सिटियां बजाये जा रहे हैं। कभी प्रदेश के मुखिया नरेंद्र मोदी की तुलना भगवन श्री राम से कर देते हैं, कभी यें लड़कियों के पहनावे के बारे में टिपणी करते है और कभी भारत को अमेरिका का 200 वर्ष गुलाम बता देते है और अब इन्होंने बनारस में कुंभ करवाने की योजना बना डाली है। इसलिए आज हम सब ने विरोध स्वरूप यहाँ इकठा हो के मुख्यमंत्री की बुद्धिशुद्धि के लिए हवन कर रहे हैं एवं माँ गंगा से प्राथना करते हैं कि माँ गंगा मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि दें और उल फिजूल के बयानों में ना पड़ के प्रदेश की जनता व व्यापारियों की उन्नति के लिए कार्य करे क्योंकि वैसे भी प्रदेश की जनता प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है जिसका अंदाजा सल्ट विधानसभा परिणाम के साथ ही भाजपा को हो जायेगा।
आशीष शर्मा, सनी मल्होत्रा, एकलव्य गोस्वामी ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री के बयानों से लगता है कि अभी उनको यह विश्वास नही हुआ है कि वह अब प्रदेश के मुखिया बन गए हैं क्योंकि जब प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का घटनाक्रम हुआ तब तीरथ सिंह रावत जी का नाम कहीं दूर दूर तक नहीं था तथा अचानक से उनके नाम की घोषणा हो जाने से अति उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसलिए रोज कोई न कोई शिगुफा छोड़ देते हैं। मुख्यमंत्री को चाहिए की हरिद्वार में हो रहे कुंभ में जो अव्यवस्थाएं हैं उसको सुधारे और कुंभ को और भव्य और दिव्य बनाने पर काम किया जाये।अन्यथा वो दिन दूर नही जब प्रदेश की जनता सड़कों पर उतर कर मुख्यमंत्री और भाजपा का विरोध करने पर मजबूर हो जाएंगी। बुद्धि शुद्धि यज्ञ कार्यक्रम में नीलाम शर्मा, प्रकाश भटट, अनंत पांडेय, विजय कुमार, रमेश कुमार, शानू गिरी, श्याम गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, ज्वाहर सिंह, अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।