सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गयी। इस बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता बताए जा रहे हैं। उत्तरी सिक्किम में बुधवार को ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में सेना के कुछ कैंप प्रभावित हुए हैं।इस दौरान सेना के 23 जवान लापता हैं। जवानों की तलाश शुरू कर दी गई है।
गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए।

More Stories
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक फरेबी स्वयंभू ग्रुप।
नगर निगम की त्वरित कार्रवाई: यूरिनल उपयोग पर शुल्क वसूली पर सुलभ इंटरनेशनल पर जुर्माना
नगर निगम का बड़ा निर्णय: होटल, ढाबों में मांस बिक्री बंद होगी