सनत शर्मा
बहादराबाद। बहादराबाद टोल प्लाजा पर बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बहादराबाद थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल आये एक्शन मोड़ में आ गए हैं। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना हैं कि कई दिनों से टोल प्लाज़ा कर्मचारियों की हरिद्वार आने जाने वाले यात्रियों के साथ छोटी छोटी बातों को लेकर मार पिटायी और यात्रियों से अभद्र व्यवहार की शिकायते मिल रही थी जिसकी दो दिन पहले की एक वीडियो वायरल हुई थी जो दिनांक 8 अप्रैल को थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल को प्राप्त हुई। जिसमे टोलकर्मी बाहर से आये कुछ यात्रियों के साथ मार पिटायी की एवं अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए टोल कर्मचारियों के खिलाफ धारा 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया एवं टोल प्लाजा के अधिकारियों को थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी कि यदि ऐसी कोई घटना आगे हुई तो टोल प्लाजा कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। किसी भी प्रकार की अभद्रता यात्रियों की साथ बर्दाश्त नही की जाएगी। उत्तराखंड में आने वाले सभी अतिथियों को देवताओं की तरह पूजा जाता हैं। इस प्रदेश का स्लोगन अथिति देवो भव: हैं। इसी की तर्ज पर सभी अतिथियों का सम्मान करना होगा। उत्तराखंड के नाम को खराब करने का अधिकार किसी को नही हैं।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।
कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, “आप” से पार्षद प्रत्याशी ने समर्थकों सहित कांग्रेस का थामा हाथ।