Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

राजलोक कॉलोनी वासियों ने नंदनवन पार्क में पौधे रोपकर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस। पर्यावरण के विषय में हर किसी को जागरूक होना चाहिए: आदेश चौहान

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। राजलोक कॉलोनी, ज्वालापुर वासियों द्वारा आज नंदन वन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने समस्त कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर पार्क में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे एवं पर्यावरण की सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली।
विधायक आदेश चौहान ने बताया कि जीवन को बेहतर और अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए पूरे विश्व में पर्यावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की शुरुवात की गई थी। आजकल पर्यावरण का विषय बहुत बड़ा विषय है जिसके बारे में हर किसी को जागरूक होना चाहिए एवम् इस परेशानी का सामना करने के लिए अपने सकारात्मक प्रयासों को करना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हम सभी का प्रयास बहुत आवश्यक है।

कॉलोनी में निवास करने वाले एवम आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम के सूत्रधार शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सभी परिवार जनों के साथ संयुक्त रूप से कहा कि लगभग 50 वर्ष पूर्व संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन और बढ़ते प्रदूषण से जूझ रही दुनिया को समस्या से उबारने के लिए और पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए, साथ ही विश्व पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए *विश्व पर्यावरण दिवस* मनाने की शुरुवात की थी, जिसके बाद हर साल नई और अलग थीम के साथ 5 जून का दिन निश्चित है। इस वर्ष की थीम #beatplasticpollution है।

विधायक आदेश चौहान ने इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी छोटे बच्चों को विश्व पर्यावरण के उपलक्ष में उपहार वितरित किए एवम कॉलोनी वासियों को पार्क की अच्छी देखरेख के लिए बधाई दी। आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में पार्षद निशाकांत शुक्ला,बालेंद्र निराला,विजयपाल सिंह,सुरेश चौहान,अमित गोयल,यतींद्र कुमार,सक्षम झांब,प्रतीक झांब,दीपक चौहान,सुमित गोयल,,अशोक कुमार, द्रोण त्यागी,डॉक्टर बाबूराम धनकड़,बालेंद्र वर्मा,अमित नायक,राम ठाकुर,राजन मेहता,पार्षद अशोक मेहता, लवी चौहान,राजेंद्र जैन, एवम महिला शक्ति में कुमुद गुप्ता,बीना गुप्ता,सीमा झांब, अमिता,रेखा गोयल,मीनाक्षी त्यागी,सुनीता,रेनू वत्स,झंकार शर्मा,किरण चौहान,अवनी गोयल,लक्ष्य गोयल,शोर्य गोयल,विनायक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share
error: Content is protected !!