हरिओम गिरी
रुड़की। नगर निगम रुड़की के मेयर गौरव गोयल पर एक महिला के द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप के बाद अब मेयर की पार्टी भाजपा के ही झबरेड़ा विधानसभा के विधायक देशराज कर्णवाल का ब्यान सामने आया है। उनका कहना है की अगर कोई महिला ऐसे आरोप लगा रही है तो यह भी एक गंभीर मामला है। उनका कहना है की कोई भी महिला इस तरह की बाते नहीं करती है। कोई घटना घटी होगी तभी मजबूरी में महिला ने इस तरह के आरोप लगाए है।
बता दे की मेयर के एक पूर्व कर्मचारी की पत्नी ने दो दिन पहले गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मेयर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए थे महिला ने पुलिस से मेयर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग भी की थी। अब इस मामले में मेयर की ही पार्टी भाजपा के विधायक देशराज कर्णवाल का ब्यान सामने आया है। उनका कहना है की यह एक गंभीर मामला है कोई भी महिला इस तरह के आरोप नहीं लगाती है। कोई घटना घटी होगी तभी महिला ने मजबूरी में आरोप लगाए है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। आरोप अगर सही पाए जाते है तो मेयर पर नियमनुसार कार्यवाही होनी चाहिए।

More Stories
जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज और भूपतवाला में बने अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की धामी सरकार पर बोला हमला: कहा बदहाल स्थिति में है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक।
बद्री-केदार समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के एंट्री बंद। सारा अली खान को केदार दर्शन के लिए देना होगा शपथ पत्र।