क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी, हरिद्वार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसएसपी के जनसंपर्क अधिकारी वीसी पाठक ने बताया कि ज्वालापुर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल कुशलानंद पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 12 अगस्त को भगत सिंह चौक के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है वह रेल चौकी में तैनात सिपाही कुशलानंद से जानकारी लेने पहुंचे थे तो उसने जानकारी न देकर कनखल थाने के लिए भेज दिया था। गुमशुदा युवक के परिजनों को जानकारी न देने पर कांस्टेबल को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस बीच वह पुलिस लाइन में तैनात रहेगा।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।
कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, “आप” से पार्षद प्रत्याशी ने समर्थकों सहित कांग्रेस का थामा हाथ।