ब्यूरो
हरिद्वार। वर्किंग जनरलिस्ट काउंसिल आफ उत्तरी क्षेत्र के संपन्न हुए चुनावों में ठाकुर मनोज कुमार उर्फ मनोजानंद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संयोजक चुने जाने तथा रोहित कश्यप, राजू भाई, प्रवीण कुमार को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए। शनि संगठन ने उपरोक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। अभिनंदन करते करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश राठी, आशीष कुमार, सुनील कुकरेती, संजीव सक्सेना, कृष्णा, अभिषेक, गौरव भारद्वाज, प्रशांत शर्मा शामिल थे। जिन्होंने नवनियुक्त पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर अभिनंदन किया। नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व संयोजक ने सभी का अभिनंदन व आभार व्यक्त किया।

More Stories
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी