Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

विजिलेंस ने 16 हजार की रिश्वत के साथ एसीएमओ व लेखाकार को धर दबोचा। पढ़िए पूरी खबर

क्राइम ब्यूरो

प्रदेश के उधम सिंह नगर जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विजिलेंस की टीम ने मुख्य चिकित्सा में अधिकारी के कार्यालय में छापा मारकर एसीएमओ डॉ0 तपन कुमार शर्मा व लेखाकार अनिल जोशी को 16 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस दौरान सीएमओ मनोज कुमार शर्मा भी मौजूद थे। छापेमारी के दौरान सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ था।

एसपी विजिलेंस प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक विजिलेंस दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम द्वारा हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में शिकायत कर्ता राजेन्द्र सिंह मेहता पुत्र स्व० शोबन सिंह मेहता निवासी गोसीकुआं थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर, अध्यक्ष (श्री पूर्णागिरी देवभूमि उत्थान समिति) से स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षय रोग के निदान हेतु उधम सिंह नगर के गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कराये गये प्रचार प्रसार आदि की धनराशि का भुगतान कर उसमें कमीशन की मांग करते हुए अभियुक्त अनिल जोशी पुत्र शेखर चन्द्र जोशी लेखाकार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, रुद्रुपर जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 32 वर्ष निवासी हल्दूचौड़ निकट रेलवे क्रांसिंग थाना लालकुआं जनपद नैनीताल को रिश्वत की धनराशि रू 16000/- लेते हुए रंगे हाथों तथा अभियुक्त तपन कुमार शर्मा पुत्र स्वo आर. आर शर्मा उम्र 48 वर्ष अपर मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रपुर उधम सिंह नगर निवासी मौ० पक्का कटरा कोतवाली आंवला जनपद बरेली उ०प्र० हाल निवास सरकारी क्वाटर पुराना जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय इन्द्रा चौक के पास रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर को रिश्वत की मांग करते हुए गिरफ्तार किया गया।

आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर धारा 7 भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) में मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण नैनीतला, हल्द्वानी की अदालत में उत्तराखंड: प्रस्तुत किया जाएगा। शिकायतकर्ता द्वारा भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध टोल फ्री नम्बर 1064 में भी शिकायत की गई थी, जिस पर जांच करते हुऐ आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया एवं ट्रैप की कार्यवाही की गई। ट्रैप टीम में अन्य सदस्य निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, हे० का० दीप जोशी, हे० का जगदीश बोरा तथा का० नवीन कुमार सम्मिलित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!