मनोज सैनी
देहरादून। जल निगम जल संस्थान लाल झण्डा मजदूर यूनियन उत्तराखंड द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पेयजल निगम मुख्यालय, 11 मोहिनी रोड पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया। धरने की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुदामा प्रसाद तथा संचालन प्रांतीय महामंत्री लक्ष्मीनारायण भट्ट द्वारा किया गया। धरने पर कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों की कर्मचारी विरोधी नीति का कड़ा विरोध किया गया। कड़े विरोध नारेबाजी के बीच मुख्य अभियंता मुख्यालय द्वारा संगठन प्रतिनिधिमंडल को वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया। जिसमें व्यक्तिगत समस्याओं के अतिरिक्त नियमितीकरण की त्रुटि, पदोन्नति करने आदि पर सहमति बनी। 15 दिनों के अंदर समस्याओं का निराकरण न होने की दशा में उन्हें आंदोलन की चेतावनी देते हुए आंदोलन स्थगित कर दिया।

आंदोलन में एटक महामंत्री अशोक शर्मा, देवप्रयाग से विनोद गंगवाल, हर्षमणि उनियाल, घनसाली से सुरजन सिंह, भोला राम, सोम सिंह, अनिकेत शर्मा, विनोद, संतोष पांडे, राम वचन गुप्ता, विशेष कुमार, आभा मिश्रा, उषा यादव, ममता, कौशल्या देवी, मनोज आदि सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।