सुनील मिश्रा
हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी अपने समर्थकों साथियों सहित आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए है। शुक्रवार को व्यापारी नेता संजीव चौधरी को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत ने व्यापारी नेता को साथियों सहित विधिवत कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कराई। इस अवसर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद संजीव चौधरी ने कहा की देश की आज़ादी में कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। देश को कल कारखाने देने में, मज़दूर को रोज़गार व किसानों व जवानों का सम्मान करने में यदि किसी पार्टी ने अहम भूमिका निभाई हैं तो वह कांग्रेस पार्टी है। आज कांग्रेस सरकार मे नही है तो देश का हर वर्ग सड़क पर आन्दोलन कर रहा हैं या बोलने पर देश का विरोधी बताया जा रहा है और झूठे मुक़दमों में फंसाकर सच्चे देश भक्तो को जेल मे डाला जा रहा हैं। चौधरी ने कहा उत्तराखंड राज्य को बर्बाद करने मे भाजपा ने कोई कमी नहीं छोड़ी है और राज्य की जनता भाजपा के पापो को हिसाब करने के लिए तैयार बैठी हुई हैं। राज्य मे अगली सरकार कांग्रेस पार्टी की बनने जा रही है और फिर राज्य के हर कोने तक विकास की लहर उठेगी। चौधरी ने कहा की आगामी विधान सभा चुनाव मे भाजपा धरातल तलाशने को मजबूर हो जाएगी।
राज्य की जनता के साथ छल और झूठ बोल कर सत्ता में आई भाजपा ने एक बार भी राज्य की जनता की और नहीं देखा है। सत्ता के नशे मे चुर भाजपा ने राज्य को दशकों पीछे धकेल दिया है। चौधरी ने कहा की राज्य के नौजवान बेरोज़गार हो कर दूसरे राज्यों मे धक्के खा रहे है। पहाड़ों से निरन्तर पलायन हो रहा है। गाँव के गाँव ख़ाली हो गए है। चारों तरफ़ बुरा हाल है। पर सरकार कुम्भ करण की तरह सोई हुई है अब जनता जाग गई है और सत्ता परिवतन होना तय है। इस मौके पर पार्टी ज्वाइन करने वालों में मुख्य रूप से विपिन राणा, पुष्पेंद्र गुप्ता, दीपक काला, मिथिलेश वर्मा, आकाश सैनी, संजीव कुमार, विजय धीमान, अरविन्द कुमार आदि सैंकड़ों लोग रहे।
More Stories
निकाय चुनाव के बाद चाइनीज मांझे में उलझी भाजपा और कांग्रेस की राजनीति। नगर विधायक के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, नगर विधायक ने कहा हार से बौखलाई कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार।
हरिद्वार में 8-10 मार्च को होगी एनयूजे (आई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, आदेश त्यागी को दी मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिर बदलेगा मौसम।