Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

शहर इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दिखा होली का रंग, जमकर उड़ा गुलाल

हर्ष सैनी
हरिद्वार। रंगों का त्योहार होली जिलेभर में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रंग बरसै चुनरवाली रंग बरसै, होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग खिल जाते हैं आदि गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए। सोमवार को लोगों का एक दूसरे के घरों में आकर गले मिलने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। घरों में होली का मुख्य पकवान गुझिया के साथ तरह-तरह के व्यंजन पकाए गए। इन्हीं व्यंजनों से आगंतुकों का स्वागत किया गया।

गली कूचों में फिल्मी धुन पर होली गीतों में युवा थिरकते दिखाई पड़े। बदलते मौसम और कोरोना वायरस की आशंका के विपरीत सभी ने एक-दूसरे को जमकर रंग लगाया डीजे साउण्ड पर नाचते हुए होली खेलने का दौर भी चला।

शिवालिक नगर, ज्वालापुर, सलेमपुर, रावली महदूद, ब्रह्ममपुरी, रोशनाबाद, आदि शहर से ग्रामीण इलाकों तक महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में रंग लगाने की हौड़ लगी रही। पुलिस प्रशासन की तरफ से जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात करने से मारपीट और झगड़ों की घटना न के बराबर हुई। वहीं कल होलिका दहन का पर्व भी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पूरा दिन घरों में विशेष पकवान बनाए गए। शाम ढलने के साथ ही होलिका दहन की तैयारियां शुरू हो गई। शाम को होलिका दहन के साथ ही कई जगह नृत्य के आयोजन भी हुए।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!