मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहन की चेकिंग हेतु 23 फरवरी की रात्रि कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर 6 अभियुक्त दीपक पुत्र नंदलाल निवासी लोधा मंडी ज्वालापुर हरिद्वार (उम्र 24), उदय पुत्र प्रकाश चंद पता उपरोक्त (उम्र 58), संजीव कुमार पुत्र मुन्नीलाल पता उपरोक्त (उम्र 35), विजय कुमार पुत्र नंदलाल पता उपरोक्त (उम्र 31), भानु पुत्र सुभाष कुमार पता उपरोक्त (उम्र 32), पंकज पुत्र सुभाष कुमार पता उपरोक्त (उम्र 25) गिरफ्तार किये गये है जिनके विरूद्ध कोतवाली ज्वालापुर में धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को मा. न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक महिपाल सैनी, कांस्टेबल भरत, राजपाल, महावीर, दिनेश, सर्वजीत शामिल थे।

More Stories
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी