ब्यूरो
बहादराबाद। शादी की खुशिंयां अचानक उस समय मातम में बदल गईं जब घुड़चढ़ी के समय नाच रहे बारातियों को एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। जिसमें एक बैंड वाले की मौत हो गई और 31 बारातियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। बारात के साथ हुए हादसे की खबर सुनते ही वधु पक्ष के लोगों में भी मातम छा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बहादराबाद क्षेत्र के सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलड़ा से एक बारात आई थी। घुड़चढ़ी के दौरान बारात में शामिल बाराती जमकर बैंड की धुन पर नाच रहे थे। घुड़ चढ़ी के दौरान वहां से गुजर रही एक स्कोर्पियो ने नाच रहे बारोतियों को रौंद डाला। जिसमें एक बैंड वाले की मौत हो गई है, जबकि 30 से ज्यादा बाराती घायल हो गए हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। टक्कर लगने के बाद आसपास के लोगों और बारातियों ने स्कार्पियो गाड़ी को रोक लिया और गुस्साई भीड़ ने कार चालक को बुरी तरह पीट डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल कार चालक को बचाया। टक्कर में घायलों को उपचार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ 2 बारातियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस हादसे के बाद बारात की खुशियां मातम में बदल गई।

More Stories
शहीद दिवस पर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद। आजादी के मतवालों ने अपने रक्त से लिखा था इंकलाब: आलोक शर्मा
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।