अरुण सैनी
हरिद्वार। सत्यम ऑटो कम्पनी के निष्कासित कर्मचारियों व उनके परिजनों द्वारा कार्यबहाली के लिये पिछले कई दिनों से दिया जा रहे शांतिपूर्ण धरने से धरनारत कर्मचारियों व उनके परिजनों को हरिद्वार पुलिस आज प्रातः 5 बजे भारी पुलिस फोर्स के साथ धरनास्थल से उठाकर पीएसी ले गयी।
अब धरनारत कर्मचारियों और उनके परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस व प्रशासन पर बड़ा आरोप है कि जब पुलिस ने धरनारत कर्मचारियों और उनके परिजनों को उठाया था तब वे आवश्यक कार्य के लिये बाहर गये हुए थे और जब उन्हें मालूम हुआ कि धरनारत उनके परिजनों को हरिद्वार पुलिस पीएसी लेकर गयी है तो वे उन्हें मिलने पीएसी के गेट पर पहुंच गए। मगर वहां उन्हें उनके छोटे छोटे बच्चों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं वेद अपने मासूम बच्चों से मिलने के लिये बाहर तड़प रहे हैं। इसे मानवता विरोधी कार्य न कहे तो क्या कहें।
वहीं थाना प्रभारी द्वारा फोन करने पर बताया गया कि धरनारत कर्मचारियों के खिलाफ अभी कार्यवाही चल रही है जिस कारण कुछ लोग बाहर बैठे हैं और कुछ अभी अंदर हैं।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।