मनोज सैनी
चमोली। तहसील जोशीमठ के अन्तर्गत नीति मलारी घाटी के कैलाशपुर गांव में गोविंद सिंह डुंगरियाल उम्र 50 साल की अचानक तबीयत खराब होने पर परिजनों ने मरीज को अस्पताल पहुॅचाने की कोशिश की। लेकिन मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भापकुंड में बंद होने के कारण मरीज को अस्पताल पहुॅचाना संभव नही था। परिजनों की मुसीबत पर मा0 विधायक महेन्द्र भट्ट ने जिला प्रशासन को हैलीकाप्टर की व्यवस्था कराने को कहा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने तत्काल हैलीकाप्टर की व्यवस्था करते हुए गंभीर रूप से घायल मरीज को हैली से देहरादून भेजा गया। जहां मरीज की हालत अब ठीक बताई जा रही है।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।