हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। नगर निगम बोर्ड की बैठक में अधिकारियों के साथ बदसलूकी करना भाजपा पार्षद को महंगा पड़ गया। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने घटना का विरोध कर लामबंदी शुरू कर दी। नगर निगम ने पार्षद के व्यवहार को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों में बढ़ता आक्रोश देख सहायक नगर आयुक्त ने तहरीर देकर नगर कोतवाली में भाजपा पार्षद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार की तहरीर पर वार्ड नंबर 26 के भाजपा पार्षद शुभम मेंदोला के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करने के बाद आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी की जाएगी। मालूम हो नगर निगम बोर्ड की बैठक में भाजपा पार्षद ने अधिकारियों व कर्मचारियों को लेकर तीखी नोकझोंक के बाद टिप्पणी की थी। इसी बात को लेकर नगर निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया था। हालांकि नगर निगम मेयर अनीता शर्मा ने नगर निगम कर्मचारियों से इस घटना के लिए माफी भी मांगी थी और दोषी पार्षद से भी माफी मंगवानी का आश्वासन दिया था। पर कर्मचारियों में इस बात का रोष कम नहीं हुआ था। भाजपा पार्षद के खिलाफ कर्मचारियों की लामबंदी से नगर निगम के सभी कार्य ठप हो गए थे। सहायक नगर आयुक्त विनोद कुमार की तहरीर पर भाजपा पार्षद शुभम मेंदोला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो जाने पर कर्मचारियों में भड़क रहा आक्रोश शांत हुआ। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी की अगर दोषी पार्षद की गिरफ्तारी नहीं की तो कर्मचारी सड़कों पर उतर कर विरोध करेंगे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।