मनोज सैनी
हरिद्वार। कुम्भनगरी हरिद्वार में इस बार नये साल का जश्न मनाने के लिए जिला प्रशासन की अनुमति लेनी अनिवार्य है। बिना प्रशासन की अनुमति के कोई भी नये साल का जश्न नहीं मना पायेगा। नये साल का जश्न मनाने के लिये कोरोना नियमों का भी पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य होगा।
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया की नववर्ष में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सरकार ने जो गाइड लाइन्स जारी की हैं उसका पालन निश्चित रूप से करवाया जायेगा। उन्होंने कहा की सभी मास्क का इस्तेमाल करें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जायें। साथ ही रात में शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों पर भी अधिकारियों की नजर रहेगी। हरिद्वार पुलिस सख्ती से इन हुड़दंगियों से निपटेगी। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट व पार्कों में पुलिस की सतर्कता रहेगी। समाज हित में सावधानी बरतनी होगी। वही सिटी मजिस्ट्रेट श्री जगदीश लाल ने कहा है कि नववर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों की पूर्व से अनुमति लेनी होगी। कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ नहीं जुटाएंगे। कोरोना से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा व्यक्ति नहीं शामिल होंगे।

More Stories
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।
प्रदेश के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय: डाॅ. धन सिंह रावत