ब्यूरो
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में डेंगू घर घर दस्तक देने को तैयार है। मंगलवार को डेंगू के 16 नये ओर केस मिलने से अब डेंगू के मरीजो की संख्या 141 तक पहुंच चुकी है। जनपद में लगातार डेंगू की संख्या बढ़ने से लोगों में डर का माहौल है। जबकि वायरल, मलेरिया, टाइफाइड ने भी लोगों की कमर तोड़ रखी है। इसी बीच डेंगू की बढती संख्या से हर कोई हैरान व परेशान देखा जा रहा है। जनपद हरिद्वार में पिछले एक माह से अधिक समय से वायरल, डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। जनपद में सरकारी व निजी हॉस्पिटल मरीजों से भरे पड़े है। वहीं क्लीनिकों पर भी मरीजों की लम्बी-लम्बी करतारे देखी जा रही है। जहां वायरल, मलेरिया व टाइफाइड ने लोगों की कमर तोड़ दी है।
जनपद में आज डेंगू के 16 नये केस मिले है। जिनमें नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र में 02 नये डेंगू के केस मिले है।
जिनमें हरिद्वार लोधा मंडी में 01 और विष्णु घाट में 01 मिला है। जबकि नगर निगम रूड़की क्षेत्र की बात करें तो वहां
पर 06 नये डेंगू के केस मिले है। जिनमें सुभाषनगर रूड़की में 02, गणेशपुर रूड़की में 01, रामनगर रूड़की में 01
विनीत नगर में 01, खन्नापुर में 01 मिला है। वहीं नगर पालिका लक्सर क्षेत्र के शिवपुरी में 01 डेंगू का मरीज मिला
है।
नगर पालिका मंगलौर के किला क्षेत्र में 01 डेंगू का केस मिला है। ब्लॉक रूड़की में 02 डेंगू के केस मिले हैं, जिनमें
मजारी में 01 और सलेमपुर राजपुताना में 01 मिला है। ब्लॉक बहादराबाद के सलेमपुर क्षेत्र में 01 डेंगू का केस मिला
है। ब्लॉक नारसन में 02 डेंगू के केस मिले है। जिनमें टांडा बंदा में 01 और पीरपुर में 01 मिला है। और ब्लॉक लक्सर
के खेड़ा में डेंगू का एक केस मिला है।
जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि एलाइजा जांच के लिए 36 सैम्पल को लगाया गया था। जिनमें
16 सैम्पलों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनको मिलाकर अब जनपद में डेंगू की संख्या 125 से बढ कर 141 तक पहुंच
चुकी है।

More Stories
17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः रावत
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।