सुनील मिश्रा
हरिद्वार। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10 व कक्षा 12 के परीक्षा परिणामों में ज्वालापुर के उद्देश्वर पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 10 के रूद्र बलोदी ने 96% प्रतिशत एवं कक्षा 12 के कनिष्क गुप्ता एवं वंशिका गोयल ने 93%अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ अपने अभिभावकों का भी नाम रोशन किया है। इसके साथ ही वाणिज्य विषय वर्ग में विद्यालय की छात्रा यशस्वी ने भी 91 प्रतिशत अंक प्रथम स्थान प्राप्त कर बडी सफलता हासिल की है। कक्षा 10 के रुद्रांश अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 94.6 प्रतिशत सिद्रा सुल्ताना ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 89 प्रतिशत अनिकेत चौधरी ने89 % जीशान ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर 87% अमन कुमार ने 87% एवं रजत शर्मा ने पंचम स्थान प्राप्त कर 94% अंक प्राप्त किए। वहीं दूसरी ओर कक्षा 12 में सानिया अंसारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 86% सादिया ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 83% रवि पांडे ने 83% वासु कुमार ने 83% एवं अनिकेत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर 80% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। इस दौरान प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को उददेश्वर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री कमल शर्मा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती गौतम ने छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणामों में बडी सफलता हासिल करने पर सभी की भरी पूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें अपनी ओर से बधाई दी है।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।