Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

सुपर स्पेशलिटी फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन: फ्री मेडिकल चेकअप कैंप में 467 ने कराया परीक्षण

50 एक्सरे, 37 पैथोलॉजी टेस्ट,10 ईसीजी, 1 पीओपी भी किये गये

राजेन्द्र गुप्ता
हरिद्वार। स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी द्वारा संचालित स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल, प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम, हरिद्वार में एक सुपर स्पेशलिटी फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे नेफ्रोलॉजिस्ट, यूरोलोजिस्ट,ईऐनटी स्पेशलिस्ट, डायबिटोलॉजिस्ट, स्किन स्पेशलिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं अन्य स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद रहें। कैम्प में 467 मरीजो का परीक्षण कर मुफ्त दवाई वितरण जे अलावा 50 एक्सरे,37 पैथोलॉजी टेस्ट,10 ईसीजी,1 पीओपी भी किया गया।
हॉस्पिटल के निदेशक डॉ अश्वनी कंसल ने बताया कि 24 जनवरी 2021 से प्रारम्भ स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल में प्रत्येक रविवार निशल्क मेडिकल कैम्प आयोजित किया जा रहा है। जिसमे यहां नियमित सेवाएं दे रहे डॉक्टरर्स के अतिरिक्त विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क मरीजो का परीक्षण किया जाता है। इसके साथ ही मरीजो के विभिन्न प्रकार के टेस्ट, एक्सरे, अल्ट्रासाउंट, वीपी, शुगर की भी जांच निःशुल्क की जाती है। आज के कैम्प में 467 मरीजो ने अलग अलग डॉक्टरर्स से परीक्षण कराया है। मरीजों के 50 एक्सरे, 37 पैथोलॉजी टेस्ट,10 ईसीजी,1 पीओपी भी किये गए तथा निशुल्क दवाई वितरित की गई है।आज के कैम्प में डॉ शेरोन कंडारी
कंसलटेंट नेफ्रोलॉजिस्ट एआईआईएमएस ऋषिकेश, डॉ अश्वनी कंडारी कंसलटेंट यूरोलोजिस्ट एआईआईएमएस ऋषिकेश, डॉ संजय शाह, सीनियर कंसलटेंट, फिजिशियन एवं डायबिटोलॉजिस्ट, डॉ रामसुभग सिंह सैनी, कंसलटेंट ईएननटी रूड़की, डॉ मनोज त्यागी, कंसलटेंट ऑर्थोपेडिक, डॉ एन सी अग्रवाल, कंसलटेंट प्लास्टिक सर्जन, डॉ राहुल अहार कंसलटेंट स्किन स्पेशलिस्ट, डॉ अनीता पुरी, सीनियर कंसलटेंट पीडियाट्रिशियन, डॉ अश्वनी कंसल फैमिली फिजिशियन एवं डायबिटोलॉजिस्ट, डॉ नीरज सारस्वत, कंसलटेंट नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ जहान्वी द्विवेदी दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ प्रशांत द्विवेदी फिजिशियन, डॉ प्रियंका फिजिशियन, डॉ विवेक पैथोलोजिस्ट ने अपनी सेवाएं दी।

Share
error: Content is protected !!