मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में देर सांय ऑल इंडिया सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड क्रांति दल के प्रांतीय महामंत्री राजकुमार सैनी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता फिल्म निर्माता भंवर सिंह पुंडीर ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली।
इस मौके पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज यूकेडी के बड़े नेता राजकुमार सैनी के अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होने से ऐसा लगता है जैसे कि कांग्रेस सैनीमय में हो गई है। अब हमें विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनपद हरिद्वार की हर सीट पर जीत दिलाने में कांग्रेस में शामिल होने वाले सैनी समाज के इन सभी नेताओं का भरपूर योगदान रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यूकेडी नेता राजकुमार सैनी की हमसे कांग्रेस में शामिल होने की लगातार चर्चा रही है। हमें उन पर पूरा भरोसा है कि वे सैनी समाज को कांग्रेस के साथ जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और कांग्रेस भी उन्हें यथा योग्य सम्मान देने से पीछे नहीं हटेगी।
इस मौके पर बोलते हुए यूकेडी नेता राजकुमार सैनी ने कांग्रेस के नेताओं को विश्वास दिलाया कि सैनी समाज कांग्रेस को वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हर सीट पर भरपूर सहयोग करेगा ताकि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भंवर सिंह पुंडीर व कांग्रेस नेता सुभाष सैनी ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व को भरोसा दिलाया वर्ष 2022 के चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने में पीछे नहीं रहेंगे। हम सभी पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
सदस्यता ग्रहण समारोह में किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुशील राठी, कांग्रेस नेता उमा दत्त जोशी , कुशल पाल सैनी, संजय सैनी एडवोकेट , कांग्रेस नेता आशीष सैनी, कांग्रेस नेता रवि पाल सैनी पूर्व प्रधानाचार्य जगपाल सैनी पूर्व प्रधान यशपाल सैनी, कांग्रेस नेता आदेश सैनी, कांग्रेस नेता अरविंद प्रधान, प्रधान रकम सिंह सैनी, योगेश धीमान, सचिन त्यागी, डॉ संजीव सैनी, नासिर प्रवेज, वीरेंद्र सिंह राणा, अनूप सैनी, संजय सैनी एडवोकेट, आदेश सैनी सम्राट, नाथीराम सैनी सहित सैकड़ों जिम्मेदार लोग शामिल रहे।
More Stories
इस वार्ड में दोबारा निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपा ज्ञापन। मतदाताओं के नाम गायब होने व दोषियों के खिलाफ की कानूनी कार्यवाही की मांग।
निकाय चुनाव के बाद चाइनीज मांझे में उलझी भाजपा और कांग्रेस की राजनीति। नगर विधायक के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, नगर विधायक ने कहा हार से बौखलाई कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार।
हरिद्वार में 8-10 मार्च को होगी एनयूजे (आई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, आदेश त्यागी को दी मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी।