
मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार के पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार व टैक्स बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष तनुज वालिया का देर रात मेट्रो अस्पताल में हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर सांय लगभग 7: बजे तनुज वालिया को उल्टी की शिकायत हुई और उन्होंने देवभूमि अस्पताल जाकर डॉक्टरों को दिलाया। डॉक्टरों ने तनुज वालिया का चेकअप करते हुए उन्हें मेट्रो अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उन्हें स्टंट डाले गए लेकिन ब्लड प्रेशर कम होता गया और आखिर में उनकी सांसे रुक गई। जानकारी मिली है की तनुज वालिया को शुगर और ब्लड प्रेशर की शिकायत थी और उनका लगातार इलाज चल रहा था।
हरिद्वार के पत्रकार जगत को जैसे ही तनुज वालिया के निधन की खबर मिली, पत्रकार जगत शौक में पड़ गया और उनके साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी लेने लगा तो मालूम चला की उनका देहांत हो चुका है। पत्रकारों के अतिरिक्त राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों, अधिकारीगणों, टैक्स बार एसोसियेशन को उनकी मौत पर विश्वास नहीं हुआ मगर होनी को कौन टाल सकता है।
तनुज वालिया की आकस्मिक मौत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने भी श्री तनुज वालिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पांडेय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री तनुज वालिया के असमय निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे व शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।
इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, नगर निगम महापौर श्रीमती अनिता शर्मा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सतपाल ब्रह्मचारी, संजय पालीवाल, राजवीर सिंह, पूर्व विधायक रामयश सिंह, किरण पाल बाल्मिकी, राजीव चौधरी, संतोष चौहान, मुरली मनोहर, वरुण बालियान, कैश खुराना, तुषार कपिल, अनिल चौधरी, अमन गर्ग आदि नगर विधायक मदन कौशिक, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, भाजपा नेताओं में विकास तिवारी, उज्जवल पंडित, तरुण नैय्यर, आकाश भाटी आदि समाजसेवियों में अधीर कौशिक, नरेश गिरी, विभाष मिश्रा आदि ने अपनी शौक संवेदना प्रकट की है। गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महासचिव तन्मय वशिष्ठ ने भी अपनी शौक संवेदनाएं व्यक्त की। पत्रकारों में प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रवण झा, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष, प्रो पी एस चौहान, राकेश वालिया, मनोज सैनी, अविक्षित रमन, राजेश शर्मा, आदेश त्यागी, रामचंद्र कन्नौजिया, संजय आर्य, रजनीकांत शुक्ल, रतन मणि डोभाल, निशान खनी, गुलशन नैय्यर, दीपक नौटियाल, मनोज कश्यप, प्रवीण झा, आवेश अंसारी, मेहताब आलम, आशीष मिश्रा, रूपेश वालिया, नरेश गुप्ता, मुकेश वर्मा, नवीन पांडेय, सुभाष कपिल, संजीव शर्मा, अमित शर्मा, विवेक शर्मा, गुरप्रीत कालरा, विकास तिवारी, रोहित सिखौला, कमल अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, सुनील मिश्रा, अमित गुप्ता, मौ0 रिजवान, शिव कुमार शर्मा, नवीन चौहान, अमित गुप्ता, रविंद्र सिंह, पुरषोत्तम शर्मा, जोगेंद्र मावी, सचिन सैनी आदि ने भी अपनी शौक संवेदनाएं व्यक्त की।
टैक्स बार एसोसियेशन से पंकज मनी शर्मा अध्यक्ष, मनमोहन मल्होत्रा उपाध्यक्ष, विकास कालरा सचिव, वसीम सहसचिव, संजीव चौहान, विवेक धीमान, संजीव अरोरा , धीरज चंडोक, नवप्रीत अरोरा, शैलेंद्र सिंह, अभय त्रिपाठी आदि ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
More Stories
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने स्वतंत्रता सेनानी स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया ध्वजारोहण।
सैनी सभा(रजि0), सैनी आश्रम ज्वालापुर की आम सभा की बैठक संपन्न।, हजारों हजार लोगों ने किया प्रतिभाग, पास किए 6 प्रस्ताव।
पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने पर कांग्रेसजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी।