रतन मणि डोभाल
हरिद्वार। हरिद्वार में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी लगभग 500 करोड़ की संपत्ति का मालिक हो गया है।
उसका दावा है कि विभाग ही नहीं सत्ता के गलियारों की राजनीति में भी ऊपर तक उसका सिक्का खनकता है। उसकी इस बात में इसलिए दम दिखता है क्योंकि मुख्यमंत्री को उसकी करोड़ों रुपए की अर्जित संपत्तियों का कच्चा चिट्ठा जनवरी में सौंपें जाने के बावजूद कार्रवाई तो दूर जांच तक नहीं कराई जा रही है।
लगभग 500 करोड़ रुपए की संपत्ती के बादशाह अधिकारी की ग्राम बोंगला, बहादराबाद में 10 बीघा जमीन हाइवे के नजदीक है जिसकी कीमत 50 करोड़ से कम नही है। ग्राम शांतरशाह में 15 बीघा जमीन हाइवे के साथ है। जिसकी कीमत 75 करोड़ रुपए है। ग्राम भोगपुर में उसका छद्म नाम से स्टोन क्रशर तथा लक्सर 100 बीघा जमीन पर सोलर प्लांट है।
मुख्यमंत्री को यह भी कच्चे चिट्ठे में बताया गया है कि इसने विभाग के दो कर्मचारियों को अवैध कालोनी विकसित करने वाले भू-माफियाओ की सेवा में लगा रखा है वह भी मालामाल हो चुकें और विभाग को करोड़ों का चूना लगा चुके हैं।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।