क्राइम ब्यूरो
रुड़की। हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का है। जहां देर रात स्कॉर्पियो में बैठकर आए बेखौफ लुटेरे कैश से भरी एसबीआई की एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना देर रात स्कॉर्पियो सवार बदमाश रुड़की- लक्सर मार्ग पर स्थित नगर पंचायत, ढडेरा में शिव मंदिर के सामने लगे एसबीआई के एटीएम को उखाड़ ले गए, जिसमे लाखो रुपए की नगदी बताई गई है। घटना का जानकारी सुबह उस समय लगा जब लोग घूमने निकले, इसके बाद सीसीटीवी खंगाले गए तो लुटेरे स्कॉर्पियो से आए और बेखौफ होकर एटीएम को उखाड़ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रुड़की लकसर मार्ग ढंढेरा मे हुई इस वारदात के बाद से पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

More Stories
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।