मनोज सैनी
हरिद्वार। उप जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन सुश्री नूपुर वर्मा ने अवगत कराया है कि मौसम विज्ञान केन्द, देहरादून द्वारा दिनांक 13.09.2022 को सायं 5:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 15.09.2022, 16.09.2022 एवं दिनांक 17.09.2022 को उत्तराखण्ड राज्य के कुमांऊ क्षेत्र एवं इससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने के साथ राज्य के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है तथा उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन/आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गयी है।

सुश्री वर्मा ने बताया है कि ऐसी स्थिति में सम्भावित आपातकालीन स्थिति/आपदा की सम्भावना के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों आदि को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये, किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये, आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे, NH. PWD, PMGSY, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगेl
उप जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि समस्त राजस्व उपनिरीक्षक ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे, समस्त बाढ़ चौकी, तहसील, चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे, समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC / राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, टोल फ्री नं0 1070, 8218867005 एवं जिला आपाताकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार के दूरभाष नम्बर- 01334-223999, 1077 (टोल फ्री) 7055258800 पर तत्काल दर्ज करायेगें । इस अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे तथा इस अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जायें तथा इस अवधि में नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवर्टो के अवरोधों को दूर किए जाने के निर्देश संबंधित को दिये गए हैंl

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।