क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने हरिलोक कॉलोनी के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन युवक और दो युवतियों को हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि हरियाणा से तीन युवक और दो युवती हरिद्वार घूमने आए हुए थे, जो हरिलोक तिराहे के पास शराब के ठेके के सामने शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे, जिनको पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत गिरफ्तार किया है।

ऑपरेशन मर्यादा के तहत पकड़े गए आरोपियों में राहुल पुत्र वीरेंद्र निवासी सेक्टर-31 फरीदाबाद थाना सारण हरियाणा, अभी सिंह पुत्र कपिल सिंह निवासी उपरोक्त, सागर पुत्र सतीश निवासी नई बस्ती गुड़गांव थाना अर्जुन नगर हरियाणा, गोरी विश्वास पुत्री गौतम विश्वास निवासी सेक्टर 12 गुडगावां हरियाणा व मनीषा राजपूत उत्तरी राजवीर राजपूत सेक्टर 19 थाना झाड़सा हरियाणा बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।