क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूट कर गिरने से किशोर उसकी चपेट में आ गया और करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की किशोर की मौत के लिए लोग विभाग को दोषी मान रहे हैं।

नगर कोतवाली अंतर्गत की टिबड़ी रेलवे फाटक के पास ठेली लगाकर चाय बेचने वाले गोपाल का 12 वर्ष के बेटा आयुष वहीं पास खाली जमीन पर खेल रहा था। उसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का विद्युत तार टूट कर नीचे गिर गया जिससे किशोर उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से किशोर बुरी तरह से झुलस गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कश्यप ने बताया कि गोपाल का परिवार पास में ही झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहता है। हाईटेंशन तार टूटने की जानकारी विभाग को दी गई जिसके बाद सप्लाई बंद करवाई गई। किशोर का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

More Stories
प्रेस क्लब, चुनाव: धर्मेंद्र चौधरी ने दूसरी बार ऐतिहासिक जीत की दर्ज। अपने प्रतिद्वंदी को 50 वोटों से हराया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने दी बधाई।
एसएसपी ने बदले 7 थाना-कोतवाली के प्रभारी
गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की जा रही है कड़ी कार्यवाही: 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा किया गया दर्ज।