क्राइम ब्यूरो
नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र स्थित एक मशहूर होटल में होटल कर्मी द्वारा एक महिला पर्यटक का नहाते हुए वीडियो बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पर्यटकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी होटल कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से बीते दिनों एक परिवार नैनीताल घूमने आया हुआ था। इस दौरान उन्होंने मल्लीताल के एक प्रतिष्ठित होटल में कमरा बुक कराया। स्वतंत्रता दिवस के दिन देर शाम महिला पर्यटक बाथरूम में नहाने गई। इस दौरान होटल के ही एक कर्मचारी ने दरवाजे के ठीक ऊपर बने वेंटिलेटर से महिला का वीडियो शूट करना शुरू कर दिया। काफी देर तक तो महिला को इस बात का पता नहीं चला लेकिन जब उसकी नजर वेंटिलेटर पर पड़ी तो वेंटिलेटर पर रखे मोबाइल को देखकर अचानक घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। महिला द्वारा शोर-शराबा करने पर होटल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान संबंधित कर्मी मौके से फरार हो गया। पर्यटकों ने मामले की शिकायत मल्लीताल कोतवाली में की। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रकरण में शिकायती पत्र के आधार पर लमगड़ा, अल्मोड़ा निवासी राहुल कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पूछताछ में यह भी तथ्य सामने आया है कि संबंधित होटल कर्मी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।