
ब्यूरो
नई दिल्ली। होली से पहले देशवासियों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। बुधवार (1 मार्च 2023) को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर अब 1,103 रुपए हो गई है। वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले तेल कंपनियों की तरफ से 6 जुलाई, 2022 को कीमत में इजाफा किया गया था। उस समय भी कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी और यह बढ़कर 1053 रुपए का हो गया था। इससे पहले साल 2022 में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 154 रुपए महंगा हुआ था। वहीं, ठीक इसके विपरीत 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 357 रुपए सस्ता हुआ था। इस दौरान 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 18 बार बदलाव हुए। इसमें 12 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और 6 बार महंगा हुआ।
दिल्ली में अब कमर्शियल LPG सिलेंडर 1769 रुपए की जगह अब 2119.5 रुपए में उपभोक्ताओं को मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1870 रुपए थी, जो अब 2221. 5 रुपए हो गयी है। मुंबई में इसकी कीमत 1721 से बढ़कर अब 2071.50 रुपए हो गयी है। चेन्नई में 1917 रुपए का मिलने वाला सिलेंडर अब 2268 रुपए में मिलेगा।
14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1053 की जगह अब 1103 रुपए में मिलेगा। मुंबई में यह सिलेंडर 1052. 50 की जगह 1102.5 रुपए में जबकि कोलकाता में 1079 की जगह अब 1129 रुपये में उपभोक्ताओं को मिलेगा। चेन्नई में 1068.50 रुपए की जगह आज से 1118. 5 रुपए में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिलेगा।
More Stories
पुलिस टीम ने आज सुबह 40 कर्मचारियों/मजदूरों और 12 वाहन चालकों का किया रेस्क्यू।
नदियों/तालाबों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क
कल 6 अगस्त को भी समस्त विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों में रहेगी छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश