ब्यूरो
हल्द्वानी। सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिये सरकार चाहे जितने दावे व वादे कर ले मगर सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है। सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई भी जारी है। विजिलेंस की टीम ने एक और रिश्वतखोर अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस की टीम आरोपित से पूछताछ कर रही है।

मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील का है। जहां आज उस वक्त हड़कंप मच गया। जब विजिलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। पीड़ित की शिकायत के बाद विजिलेंस आज हल्द्वानी तहसील पहुंची। टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बनवारी लाल विजिलेंस के जाल में फंस गया। बनवारी लाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तहसील में तैनात रजिस्टार कानूनगो बनवारी लाल काम के एवज में 10 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने विजिलेंस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। टीम ने आज तहसील परिसर में ही रिश्वत लेते हुए रजिस्टार कानूनगो बनवारी लाल को गिरफ्तार किया है फिलहाल विजिलेंस की टीम तहसील परिसर में ही गोपनीय पूछताछ कर रही है।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।