
मनोज सैनी
हरिद्वार। “भारत जोड़ो यात्रा” को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक यूनियन कार्यालय मायापुर में आहूत की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ने बैठक में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए बताया कि हरिद्वार में 14 नवंबर को प्रातः 10.00 बजे हर की पैड़ी पर पूजन के साथ भारत जोड़ो यात्रा मोती बाजार, अपर रोड से निकलेगी और शिव मूर्ति पर समाप्त होगी। हरिद्वार में भारत जोड़ो यात्रा का प्रभारी कांग्रेस से हरिद्वार विधान सभा के प्रत्याशी रहे सतपाल ब्रह्मचारी को बनाया गया है। भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के मुखिया श्री करण माहरा सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पार्टी के साथ साथ देश को भी जोड़ने काम करेगी। आज देश में युवा मायूस हो गया है, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई सरकार के काबू से बाहर हो गई है। पूर्व प्रदेश महासचिव व इंटक नेता श्री अशोक टंडन ने कहा कि देश के वर्तमान हालात को देखते हुए श्री राहुल गांधी जी को मालूम है कि यदि कांग्रेस जुड़ गई तो देश स्वयं जुड़ जाएगा। आज देश का माहौल इतना खराब हो गया है मोदी सरकार भाई को भाई से लडा रही है। धर्म के नाम पर देश के माहौल को खराब कर रही है।
बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है वे उसे तन मन व धन से पूरा करेंगे। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से अपील की वह भारत जोड़ो यात्रा में ज्यादा से ज्यादा अपना योगदान दें। बैठक में कर्मचारी नेता मुरली मनोहर, राजवीर सिंह ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में पार्षद कैलाश भट्ट, राजीव भार्गव, अमन गर्ग, सुभाष घई, मधुकांत गिरी, चौखे लाल, नितिन तेश्वर, जतिन हांडा, समर्थ गर्ग, तरुण व्यास, विमल साटु, प्रशांत शर्मा, बलराम गिरी कड़क, अभिषेक गिरी, तुषार कपिल, वीरेंद्र भारद्वाज, सन्नी मल्होत्रा, विशाल निषाद, कर्म सिंह राणा, गोविंद निषाद, वेदांत उपाध्याय, शिबू राजपूत, नितिन यादव रघुवंशी, शरद शर्मा, दीपक पांडे, दीपक जखमोला, नीतू बिष्ट, आर्यन राठौर, राजेंद्र भारद्वाज, हरि राम, विजय प्रजापति, धनीराम, अरुण राघव, संजय शर्मा ठेकदार, नितिन कश्यप, मा0 मुन्ना, राजेंद्र चौटाला आदि उपस्थित थे।
More Stories
नगर आयुक्त ने दिए दीपावली से पूर्व सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश। बाजारों में रात्रि में चलेंगे कचरा कलेक्शन वाहन।
बैरागी कैंप पार्किंग ठेका विवाद: अवैध पार्किंग से होने वाली अवैध कमाई को लेकर भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों की नूरा कुश्ती का खेल।
ललित नारायण मिश्र ने किया सीडीओ का पदभार ग्रहण। कहा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन तक पहुंचना एवम् सफल क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता।