सनत शर्मा
बहादराबाद। थानाध्यक्ष बहादराबाद संजीव थपलियाल द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत आज 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया जो पिछले कईं दिनों से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार किये गये सभी 8 वारंटीओं को कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार वारंटियों में (1) अकील (2) उस्मान (3)फरमान (4) सोनू(5) विशाल निवासी बहादराबाद (6) बंटी (7) राधेश्याम निवासी संतर शाह (8) बिट्टू निवासी भौरी बहादराबाद हैं l थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को नहीं बख्शा जाएगा यह कुछ लोग समाज के लिए कलंक है इनके खिलाफ विशेष से विशेष कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।