
शंकर दत्त शर्मा
सितारगंज। सितारगंज के सिडकुल में यू आई फेब्रिक्टर्स नाम की एक कंपनी जो कोरोना काल मे बंद थी। इसी बीच चोरों द्वारा स्टोर रूम का ताला 82 घरेलू गैस सिलेंडर चुरा लिए गए थे। जब स्टोर रूम से स्टॉक का मिलान होने पर 82 घरेलू गैस सिलेंडर कम पाए गए। जिसपर कंपनी के मैनेजर मो०अतहर पुत्र वाहिद अली निवासी वार्ड नं०-6 सितारगंज द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर सिडकुल चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ बीती रात्रि मुखबिर की सूचना पर सिडकुल के उकरौली को जाने वाले रास्ते पर 29 वर्षीय ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ सर्वेश पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम चाँदपुर थाना माधो टाडा जिला पीलीभीत यूपी, 22 वर्षीय अरविंद कुमार उर्फ कमलेश पुत्र वेदराम निवासी ग्राम बॉसखेड़ा थाना अमरिया जिला पीलीभीत यूपी, 27 वर्षीय भूपेंदर सिंह उर्फ राणा पुत्र निन्दर सिंह निवासी ग्राम सरकड़ा चीनी मिल थाना सितारगंज जिला उधमसिंहनगर सहित तीनो चोरो को धर दबोचा। तीनो चोरो की संयुक्त निशानदेही पर भूपेन्द्र सिंह उर्फ राणा के स्थित ग्राम सरकड़ा के घर से 76 इंडेन कंपनी के घरेलू सिलेंडर बरामद किए है। शेष 6 बचे चोरी गए सिलेंडरों में पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 36 वर्षीय आबिद अली पुत्र बादाम शाह निवासी वार्ड नं०3 सितारगंज थाना सितारगंज जिला उधमसिंहनगर को बेचे गए है। जिसके बाद आबिद अली के घर से 6 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर लिए गए है। बरामद कुल 82 घरेलू गैस सिलेंडर की बाजार में कीमत करीब ₹1,80,400 आंकी गई है। साथ ही आबिद अली को भी गिरफ्तार कर लिया है। चारों चोरो के खिलाफ थाना सितारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 40/2021 धारा 380 /457 आईपीसी, बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया और चारो चोरो के आपराधिक रिकार्ड को भी खगालने में पुलिस जुटी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई चंदन सिंह बिष्ट, कांस्टेबल जगदीश कोठियाल, कांस्टेबल रोहित गोस्वामी, कांस्टेबल कमल नाथ गोस्वामी, कांस्टेबल भूपेंद्र, कांस्टेबल जगदीश लोहनी, कॉन्स्टेबल बलवंत सिंह प्रमुख हैंं।
More Stories
हरिद्वार नगर निगम का बड़ा फैसला: दिवाली पर सफाईकर्मी-अधिकारी रहेंगे मुस्तैद, अवकाश रद्द, लापरवाही पर दो को कारण बताओ नोटिस।
शिवडेल स्कूल, हरिद्वार में दीपावली उत्सव की रंगारंग धूम, बच्चों ने दिखाई आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधि में अपनी प्रतिभा।
जनपद में शासकीय कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने किया एक तहसील कर्मचारी सस्पेंड।