रुड़की ब्यूरो
रुड़की। रुड़की के रामनगर में भाजपा नेता सतीश कौशिक के द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए चार पत्रकारों पर हमला करने और गन्दी गन्दी गाली देने का मामला सामने आया है। हमले में भाजपा नेता का पुत्र गौरव कौशिक भी शामिल था। भाजपा के इस गुंडे की सारी हरकत पत्रकारों के कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो में भाजपा का यह गुंडा खुलेआम पत्रकारो को गन्दी गन्दी गालियां देता दिखाई दे रहा है। पीड़ित पत्रकारों ने गंगनहर कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर भाजपा के इस गुंडे पर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी मनोज मैनवाल अब खुद ही मामले की जांच कर रहे है।
बता दे की भाजपा का यह गुंडा अपने होटल के पीछे एक निर्माण कर रहा है। पत्रकारों को एक पडोसी सूत्र से जानकारी मिली की निर्माण सत्ता की हनक में अवैध तरीके से किया जा रहा है जिससे पड़ोसियों को दिक्कत हो रही है। सूत्र की शिकायत पर चार पत्रकार इस गुंडे नेता के निर्माण स्थल पर पहुँच गए और न्यूज़ के लिए वीडियो बनाने लगे तभी भाजपा का गुंडा सतीश कौशिक वहां पहुंचा और पत्रकारों को आतंकवादी बताते हुए गन्दी गन्दी गाली देने लगा। पत्रकारों ने उसे समझाने का प्रयास किया जिससे वो और भड़क गया और पास ही रखे सरिये उठा कर पत्रकारों पर हमला कर दिया। जिसके बाद पत्रकारों ने किसी तरह से मौके से भाग कर अपनी जान बचाई है।
अच्छी बात यह रही की पत्रकारों में किसी को कोई चोट नहीं आई और पत्रकारों ने भाजपा के इस गुंडे की सारी गुंडागर्दी की वीडियो बना ली। वीडियो में भाजपा का यह गुंडा सतीश कौशिक हमला करते हुए और गाली गलोच करते हुए साफ़ दिखाई दे रहा है। पीड़ित पत्रकारों ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को भाजपा के इस गुंडे नेता की गुंडागर्दी की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल खुद ही मामले की जांच कर रहे है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।