ज्वालापुर क्षेत्र में ऊर्जा विभाग की टीम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ चलाया सख्त अभियान
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में सोमवार को ऊर्जा विभाग की टीम ने उच्च अधिकारियों से मिले निर्देशों के तहत बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए कनेक्शन काटे जाने की सख्त कार्रवाई की गई। ज्वालापुर क्षेत्र के अवर अभियंता संदीप मनवाल के नेतृत्व में गठित बिजली विभाग की टीम ने ज्वालापुर के मोहल्ला चौहानान चौक बाजार आदि क्षेत्रों में डोर टू डोर सख्त अभियान चलाते हुए बड़े बकायदार विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान विभागीय टीम द्वारा बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग के अवर अभियंता संदीप मनवाल के अनुसार इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। आज की इस कार्रवाई में लाइनमैन राशिद और अन्य विभागीय कर्मी मौजूद रहे।

More Stories
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 99 प्रतिशत किया जा चुका है संपादित।