Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

28 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियां पूरी, 28 अक्टूबर को प्रेम नगर आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर करेंगे उदघाटन

हरिद्वार ब्यूरो

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के आगामी 28 अक्टूबर से हरिद्वार जनपद प्रारंभ होने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने बताया हरिद्वार जिले के सभी मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्गों में सभी वक्ताओं की सूची प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले को भेज दी गई है जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय बंशीधर भगत जी हरिद्वार जनपद में मध्य हरिद्वार मंडल में दिनांक 28 अक्टूबर को प्रेम नगर आश्रम में प्रातः 10:30 बजे मंडल प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन करेंगे और बतौर वक्ता प्रथम उद्घाटन सत्र का संबोधन देंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ज्वालापुर हरिद्वार पिरान कलियर रुड़की पूर्वी और रुड़की पश्चिम मंडल में प्रशिक्षण वर्गों को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी जी ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ज्योति प्रसाद गैरोला भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल विनय रोहिल्ला देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगई भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट राज्यमंत्री दीप्ति रावत समेत अन्य भक्त प्रदेश में नेतृत्व द्वारा तय किए गए हैं। इन सभी के द्वारा हरिद्वार जिले के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्य योजना बनाने पर मुख्य रूप से मंडल प्रशिक्षण के संयोजक सुभाष सैनी जी जिला कार्यालय के प्रभारी शर्मा जी एवं युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नितिन चौहान जी द्वारा कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है।

Share
error: Content is protected !!