लक्सर ब्यूरो
पथरी। फेरूपुर में बसपा की ओर से कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष नरेश गौतम ने कार्यकर्ताओं से अभी से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिन प्रतिदिन पार्टी का जनाधार बढ़ता जा रहा है। इससे प्रभावित होकर लोग दूसरी पार्टी छोड़ कर बसपा में शामिल हो रहे है। इस मौके पर रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा व कांग्रेस छोड़ कर कश्यप समाज के सैकड़ों लोग बसपा में शामिल हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामकुमार राणा, प्रदेश महासचिव पंकज सैनी, कोडिनेटर शुभम् सैनी, वरिष्ठ नेता युनूस अंसारी, इरशाद अली, चौधरी रविन्द्र पनियाला, चौधरी चरण सिंह, पूर्व विधायक हाजी शहजाद अली, भोपाल सिंह, मुल्कीराज सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नाथीराम आदि ने विचार व्यक्त किए।

More Stories
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 99 प्रतिशत किया जा चुका है संपादित।