अरुण सैनी
भगवानपुर। एनआईओएस, डीएलएड एवं टीईटी प्रशिक्षुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भगवानपुर विधायक श्रीमती ममता राकेश से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में एनआईओएस, डीएलएड एवं टीईटी प्रशिक्षुओं ने मांग की कि डीएलएड एवं टीईटी प्रशिक्षुओं की भाँति उन्हें भी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया जाए क्योंकि एनआईओएस डीएलएड भी एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त है। विधायक भगवानपुर श्री ममता राकेश ने प्राप्त ज्ञापन पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड को उक्त सन्दर्भ में अपना एक सहमति पत्र भी भेज दिया है जिसमें विधायक ममता राकेश ने लिखा है कि एनआईओएस डीएलएड एवं टीईटी प्रशिक्षु राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाने हेतु पात्र है।लिहाजा इस विषय पर संज्ञान लेते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में सोनू कुमार, दीपक कुमार, हिमांशु सैनी, अरुण सैनी, धर्मेंद्र कुमार, विनोद कुमार, वीनू, मैडम रिचा, आदि उपस्थित थे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।