अहमद कादरी
रुड़की। रुड़की के कृष्णानगर में गंगनहर पुलिस ने कैम्प लगाकर किरायेदारों का सत्यापन कराने का अभियान चलाया है। इस अभियान में नगर निगम के दो पार्षदों ने भी पुलिस का सहयोग किया है। पुलिस ने लोगो को चेतावनी भी दी है की यदि किसी के मकान में कोई किरायेदार बिना पुलिस के सत्यापन के रह रहा है तो उस पर दस हजार रूपये का जुर्माना लगाया जायेगा।
बता दे की क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस अक्सर सत्यापन अभियान चलाती रहती है और सत्यापन नहीं मिलने पर पुलिस जुर्माना भी लगाती है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब पुलिस ने किसी जगह कैम्प लगाकर सत्यापन करने का अभियान शुरू किया हो। कृष्णानगर में काफी लोग ऐसे है जो बाहर से आकर किराए पर रहते है और क्षेत्र की कंपनियों और फैक्ट्रियों में काम करते है।
पुलिस सत्यापन कर यह पहचान करती है की कौन सा व्यक्ति कहाँ से आया है और कहाँ पर रह रहा है। इससे क्षेत्र में होने वाली आपराधिक घटनाओ में पुलिस को सहायता मिलती है। पुलिस का कहना है की आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

More Stories
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 99 प्रतिशत किया जा चुका है संपादित।