हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। कोरोना काल में आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने व आमजन को मास्क पहनाने के लिये कमर कस ली है। जिलाधिकारी हरिद्वार सी रविशंकर ने बताया कि त्यौहारों के समय में जहां जहां मेला वह खरीदारी हो रही है वहां लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की एडवाइजरी जारी की रहे हैं। इसके साथ साथ प्रशासन इंफोर्समेंट भी लगातार कर रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आत्मनिर्भर मेले में भी हम लोगों को एडवाइजरी जारी कर रहे हैं कि मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जनपद में जहां भी उल्लंघन की स्थिति पाई जा रही है पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस के सहयोग के लिये होमगार्ड व पीआरडी के जवानों को भी लगाया गया है। दीपावली पर पटाखों की बिक्री को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि खुले व निश्चित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री की जाएगी। इसके लिए व्यापारी संगठनों से भी बातचीत हो गयी है और जो भी दुकानदार या व्यक्ति इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य 99 प्रतिशत किया जा चुका है संपादित।