हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। कुंभ नगरी हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से अपहरण हुई किशोरी को पुलिस ने यूपी से बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के पश्चात न्यायालय में पेश किया कर दिया है जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। कनखल प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि 12 दिसम्बर 20 को कनखल क्षेत्र निवासी एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने के सम्बंध में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि किशोरी को अन्तिम बार क्षेत्र में किराये पर रहने वाले एक युवक अरविन्द पुत्र जयपाल सिंह निवासी कैलाश अमरोहा यूपी के साथ देखा गया था। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू करते हुए उसके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी लेकिन अहपरण हुई किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। कनखल पुलिस को तलाश के दौरान मुखबिर से आरोपी की निशानदेही का सुराग हाथ लगा। सूचना पर महिला जांच अधिकारी वंदना अग्रवाल, कांस्टेबल सन्नी सिंह और कांस्टेबल भरत के साथ मुरादाबाद में बताये गये स्थान पर दबिश देकर किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराते हुए उसे परिजनों के सुपूर्द कर दिया।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।