मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत एक बार फिर बच्चों के भविष्य को लेकर मौन उपवास पर बैठ गए हैं। मौन उपवास पर बैठने से पूर्व हरीश रावत ने कहा है कि मैंने कल घोषणा की थी कि मैं ऐसे बच्चे जो सरकार की रोजगार विरोधी नीति के कारण क्योंकि आपने पिछले 4 वर्षों के अन्दर भर्तियां की ही नहीं, सरकारी विभागों में पद खाली रहे और चाहे वो शिक्षा से संबंधित हो या दूसरे विभागों से संबंधित हो, वह बच्चे सब ओवर ऐज हो गये हैं, शैक्षिक योग्यता है मगर अब उनके हाथ से अवसर निकल रहा है, जब आप पद विज्ञापित कर रहे हैं तो वो अपनी उम्र खोज रहे हैं, लेकिन उनकी उम्र निकल चुकी है। उन बच्चों में बड़ी निराशा है, मैंने मांग की थी कि 4 वर्ष कम से कम सरकार और उम्र बढ़ाएं आवेदन की, मगर ऐसा किया नहीं गया है और यहां तक कि जो कमजोर वर्ग से आने वाले बच्चे हैं, जिनके लिये हर जगह उम्र बढ़ाई जाती है, कुछ विभागों में उनके लिये भी उम्र नहीं बढ़ाई गई है, तो मैं पुनः इस #मौन_उपवास के माध्यम से #सरकार से आग्रह कर रहा हूं, यह किसी विरोध में नहीं है, ये उन बच्चों का भविष्य का सवाल है। आप 4 साल और #उम्र बढ़ाकर उनको भी अवसर दीजिये, ताकि वो आवेदन कर सकें।
धन्यवाद
Trivendra Singh Rawat

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।