मनोज सैनी
हरिद्वार। स्थानीय एस एम जे एन पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि दिनांक 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर एक राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके तहत निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कालेज के संस्थागत छात्र छात्राओं की पंजीयन प्रक्रिया को प्रारम्भ किया गया है। इस प्रतियोगिता में अभी तक कालेज के लगभग 120 छात्र छात्राओं द्वारा पंजीयन सम्पन्न कराया जा चुका है। डॉ बत्रा ने बताया कि पंजीयन प्रक्रिया 11 जनवरी को भी अपराह्न 2 बजें तक जारी रहेगी। यह निबंध प्रतियोगिता कालेज में आयोजित की जाएगी तथा इस निबंध प्रतियोगिता को 12 जनवरी को प्रातः 11बजे से अपराह्न 2 बजें तक सम्पन्न कराया जायेगा।
इस प्रतियोगिता में स्थानीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के निबंधों को राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में शामिल कराने एवं मूल्यांकन हेतु उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधि/नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।
राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त विजेता को एक लाख रुपए, दि्वतीय पुरस्कार प्राप्त विजेता को 75 हजार रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा को 50 हजार रूपए की नकद राशि से पुरुस्कृत किया जायेगा। पुरस्कारों की घोषणा बाद में राज्य स्तर पर की जायेगी।

More Stories
सरकारी /निजी स्कूलों के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की सूची पर सवाल, विपक्षी पार्टियों के विधायक तक किए नज़रअंदाज़।
बड़ी खबर: कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया त्याग पत्र।
पॉश एक्ट के अंतर्गत कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायतकर्ता महिलाओं के मामलों की सुनवाई सम्पन्न।