मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी बजट सत्र गैरसैण में कराने का निर्णय लिया है। त्रिवेंद्र रावत के इस फैसले पर उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री ने हरीश रावत ने त्रिवेंद्र रावत की सुझाव दिया है कि बजट सत्र के बाद कम से कम एक डेढ़ माह मंत्रियों और सचिवों का भराड़ीसैण में प्रवास कराने की हिम्मत कीजिये। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रावत जी ने लिखा है कि #त्रिवेंद्र_सिंह जी अब के विधानसभा #बजट_सत्र के बाद हिम्मत करिये, एक-डेढ़ माह मंत्रियों और सचिवों सहित भराड़ीसैंण में प्रवास करिये, पूरे राज्य को समझने और काम करने का तरीका ही बदल जायेगा। एक अद्भुत बदलाव जिसकी प्रतीक्षा #उत्तराखंड बहुत दिनों से कर रहा है, वो सरकार के नजरिये में आ जायेगा। खैर मेरी तो यह कामना रहेगी कि यह शुभ काम #कांग्रेस के मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हो, मगर #राज्य के हित में जितना शुभ, जितना शीघ्र, उतना ही शुभ है।

More Stories
बीएचईएल को चार ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए अडानी पावर से मिले बड़े ऑर्डर।
चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश।