विशेष संवाददाता
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के मुखिया श्री नरेन्द्र गिरी जी महाराज ने उतराखण्ड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सलाह देते हुए कहा है कि राजधानी दून में बैठे बड़े अधिकारियों की सलाह से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बचना चाहिये।
नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि शासन में बैठे अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को सलाह दी थी कि कुम्भ को सीमित किया जाये। श्री नरेन्द्र गिरी जी ने नए मुख्यमंत्री से कहा कि वे हरिद्वार कुम्भ में कथा पंडाल, टेंट लगाने की अनुमति दे।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।