अभिषेक सैनी
धनौरी। ग्राम इमली खेड़ा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का पुतला दहन किया गया। क्षेत्र वासियों के कहना है कि पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने राजकीय इंटर कॉलेज, इमली खेड़ा का नाम बदलकर पंडित रमेश चंद्र कौशिक राजकीय इंटर कॉलेज इमलीखेड़ा कर दिया गया है। जबकि क्षेत्र के वासियों को यह नाम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं है। कुछ व्यक्तियों ने बोला है कि जिसने यह जमीन स्कूल को दान दी थी उन्होंने आज तक अपना नाम नहीं लिखा और सरकार में बैठे हुए सत्ताधारी नेता प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपने पिता का नाम रख दिया है। इस बात को लेकर गांव वासी और क्षेत्रवासी बहुत नाराज हुए।
नाराज होने के बाद उन्होंने मदन कौशिक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सैनी, कांग्रेस युवा नेता संजय सैनी, भारतीय किसान यूनियन अंबावत कोषाध्यक्ष प्रवीण सैनी, सनकी सैनी, जिला सचिव आदेश सैनी, एडवोकेट बी डी कनवाल, विकास गिरी, बॉबी सुनार, सुभाष, शिव कुमार सैनी उर्फ सल्लू, शिवपाल, बबलू लाला, बाघ आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।