रूद्रपुर। जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने रंगों के पावन त्यौहार होली के शुभ अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने अपने संदेश में कहा है कि रंगों का यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशिया लेकर आये। उन्होने कहा कि रंगों का यह पर्व भाईचारे का त्योहार है, यह पर्व हमे आपसी प्रेम के साथ रहने का संदेश देता है। उन्होने कहा कि होली के इस पर्व पर रासायनिक रंगों से बचते हुये हर्बल रंगों का प्रयोग करें। उन्होने अनुरोध करते हुये कहा कि अभी कोविड-19 संक्रमण का खतरा टला नही है, होली त्योहार मनाते समय कोविड-19 की सभी गाईड लाईनो का पालन अवश्य करें।

More Stories
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।