मनोज सैनी
हरिद्वार। बहादराबाद में जब से राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा शुरू हुआ है तभी से टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा रोज किसी न किसी बात को लेकर अभद्र व्यवहार व मारपीट की सूचना आ रही है। अभी चन्द रोज पहले ही बहादराबाद निवासी भाजयुमो नेता के साथ मारपीट की घटना हुई थी और देर रात हरियाणा के यात्रियों के साथ टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए मारपीट का वीडियो सामने आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार में हरियाणा के 4 यात्री दिल्ली की और जा रहे थे जैसे ही वे बहादराबाद टोल प्लाजा पर पहुंचे तभी टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी और बात इतनी बढ़ गयी टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा यात्रियों के साथ खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए मारपीट की गई। इतना ही नहीं उन यात्रियों में से एक यात्री द्वारा पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया गया।
इस बात की जानकारी जब टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने यात्री से जबरदस्ती मोबाइल छीन लिया और उसके साथ भी मारपीट करते हुए घटना का शूट वीडियो डिलीट कर दिया। टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी यदि इसी प्रकार खुलेआम गुंडागर्दी करते रहे तो कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। इसलिये स्थानीय प्रशासन को इस और ध्यान देने की जरूरत है और टोल प्लाजा पर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है।

More Stories
अर्धकुंभ को लेकर शासन और प्रशासन के दावों की खुली पोल। अंधेरे में जूना अखाड़ा के रमता पंचों ने कुंभ नगरी हरिद्वार में किया प्रवेश।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर अवैध पार्किंग और यात्री सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई: 44 चालान, दो वाहन सीज।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। जिला प्रशासन सतर्क, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।