शशांक गुप्ता
हरिद्वार। कुम्भ 2021 अपने चरम पर है और कुम्भ का दूसरा शाही स्नान कल यानी 12 अप्रैल को होने वाला है। दूसरे शाही स्नान से पूर्व ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र गिरी जी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जहां पूर्व के कुम्भ में कुम्भनगरी में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ आती थी कि नगर की गलियां, पार्किंग व होटल धर्मशालायें फुल हो जाती थी तथा शहर में पैर रखने की जगह भी नहीं मिल पाती थी।
वहीं इस बार मुख्य शाही स्नान से पूर्व सरकार व स्थानीय मेला प्रशासन व जिला प्रशासन के कड़े दिशा निर्देशों व कोरोना नियमों के चलते कुम्भनगरी में इक्का दुक्का श्रद्धालुओं को छोड़कर दूर दूर तक श्रद्धालु दिखाई नहीं दे रहे हैं। हर की पैड़ी के समीप बनी दीन दयाल उपाध्याय पार्किंग जहां पैर रखने की जगह नहीं होती थी वह भी आज शाम तक खाली दिखाई दी। वहीं कुम्भनगरी में जहां देखो मेला ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी व अधिकारी ही भीड़ के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

More Stories
अर्धकुंभ को लेकर शासन और प्रशासन के दावों की खुली पोल। अंधेरे में जूना अखाड़ा के रमता पंचों ने कुंभ नगरी हरिद्वार में किया प्रवेश।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर अवैध पार्किंग और यात्री सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई: 44 चालान, दो वाहन सीज।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। जिला प्रशासन सतर्क, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।